Jharkhand State | Cooperative Training Centre (CTC), Ranchi

झारखंड को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

आज दिनांक 02.06.2026 को सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, फुदी में झारखंड को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में फेडरेशन के सभी निर्देशकगण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी निर्देशकों को फेडरेशन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा फेडरेशन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, फेडरेशन द्वारा संचालित संबद्ध समितियों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रबंधन समिति के अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सहकारिता आंदोलन को सुदृढ़ बनाने, समितियों के प्रभावी संचालन तथा सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी निर्देशकगणों के बीच प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र (Certificate) का वितरण किया गया। इसके उपरांत धन्यवाद ज्ञापन के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। सहकारिता के माध्यम से सामूहिक विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Main Menu