Jharkhand State | Cooperative Training Centre (CTC), Ranchi

About Us

सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, राँची की स्थापना नवम्बर, 1954 को हुई थी। सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, राँची में विभिन्न प्रकार के सहकारी समितियों के सदस्यों (यथा लैम्पस/पैक्स, क्रेडिट सो0, मत्स्यजीवी स0स0, बुनकर स0स0 लि0 इत्यादि) एवं विभागीय कर्मचारियों (यथा स0प्र0पदा0/प्र0स0प्र0पदा0/व0अंके0 पदा0/अनु0 अंके0 पदा0/बैंकिंग सहायक) का प्रशिक्षण पिछले कई वर्षों से दिया जाता रहा है, कालान्तर में एक नया प्रशिक्षण केन्द्र, फुदी (खूँटी) में सहकारिता विभाग द्वारा 10 एकड़ के भूखण्ड में निर्माण कराया गया है, जो वर्ष 2023 में सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, राँची को Hand over किया गया है। उक्त नव-निर्मित प्रशिक्षण केन्द्र में निम्न सुविधाएँ उपलब्ध है।

1. प्रशासनिक भवनः- प्रशासिक भवन में प्राचार्य कक्ष, उप प्राचार्य कक्ष, व्याख्याता कक्ष, एकेडमिक ऑफ़िस, एकाउण्ट ऑफ़िस, लाईब्रेरी, सम्मेलन कक्ष, स्टोर रूम एवं कम्प्यूटर रूम इत्यादि आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है।

2. पुरूष प्रशिक्षणार्थी छात्रावासः- प्रशिक्षण केन्द्र में 50 वातानुकूलित कमरे का होस्टल उपलब्ध है, जिसमें 100 पुरूष प्रशिक्षणार्थी का रहने का व्यवस्था है। जिसमें किचेन रूम, डायनिंग हाल एवं प्रत्येक फ्लोर पर वाश रूम उपलब्ध है, जो आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है।

3. महिला प्रशिक्षणार्थी छात्रावासः- प्रशिक्षण केन्द्र में 10 वातानुकूलित कमरे का महिला प्रशिक्षणार्थी छात्रावास है, जिसमें 20 महिला प्रशिक्षणार्थी की रहने की व्यवस्था है। जिसमें किचेन रूम, डायनिंग हाल एवं वाश रूम उपलब्ध है, जो आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है।

4. अतिथि गृहः- प्रशिक्षण केन्द्र में 20 कमरे का तीन फ्लोर का एक अतिथि गृह भी उपलब्ध है, जिसमें भी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उपरोक्त के अलावे इस प्रशिक्षण केन्द्र में 04 कमरे का 02 व्याख्याता क्वाटर, 04 कमरे का 02 सहायक व्याख्याता क्वाटर एवं 04 कमरे का 04 ऑफ़िस स्टाफ का क्वाटर उपलब्ध है। सभी आवासीय उपयोग एवं कार्यालय उपयोग हेतु कमरे में टेलीविजन, ए0सी0, पंखे, पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध है। निर्बाध प्रशिक्षण हेतु वायफाई, बिजली एवं जेनरेटर की सुविधाएँ उपलब्ध करायी गई है। वर्तमान में उक्त प्रशिक्षण के गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु सोलर पैनल, कार्पस फन्ड की भी व्यवस्था की गई है, इसके अलावे उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में विभागीय योजना के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन का समुचित संचालन हेतु सहकारिता विभाग के कार्यालय जो सहकारिता से संबंध रखते हैं उनका Demonstration Unit लगाने का प्रस्ताव संबंधित को भेजा गया है, जिससे की सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ठीक ढंग से हो सके तथा उसका लाभ जन-जन तक पहुँच सके। इसके अलावे उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में खाली पड़े जमीन में विभिन्न तरह के पेड़ पौधों का रोपन कर उचित बागवानी कर उक्त प्रशिक्षण केन्द्र के सुन्दरता को बढ़ाया जा रहा है, जो कि प्रशिक्षण केन्द्र को एक रमणीक स्थल का सुन्दरता प्रदान करता है। उक्त नव-निर्मित प्रशिक्षण केन्द्र, फुदी (खूँटी) में सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, राँची के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-2026 में झारखण्ड राज्य अन्तर्गत कुल 16 जिला/19 अंचल के समितियों के कार्यकारिणी सदस्य/सदस्य सचिव/सदस्य विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसकी विवरणी निम्न हैः-

क्र0  जिला  समिति का प्रकार  प्रशिक्षण अवधि  कुल लक्षित प्रशिक्षणार्थियों की संख्या  कुल उपस्थित/उपलब्धि प्रशिक्षणार्थियों की संख्या  अभ्युक्ति 
01  राँची  विशेष प्रकार की समितियाँ  दो दिवसीय  170  142   
02  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   पैक्स/लैम्पस (एम0पी0सी0एस0)  तीन दिवसीय  760  449   
03  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   प्राथमिक बुनकर सहयोग समितियाँ  तीन दिवसीय  60  40   
04  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   क्रेडिट सहकारी सहयोग समितियाँ  तीन दिवसीय  50  39   
05  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   फल,सब्जी सहयोग समितियाँ  तीन दिवसीय  95  24   
06  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   गृह निर्माण सहयोग समितियाँ  तीन दिवसीय  50  22   
07  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   मत्स्यजीवी सहयोग समितियाँ  तीन दिवसीय  95  78   
08  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   स्वावलम्बी सहयोग समितियाँ  तीन दिवसीय  95  41   
09  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   किसान उत्पादक समुह सहयोग समितियाँ  तीन दिवसीय किसान उत्पादक समुह सहयोग समितियाँ  13  50   
10  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियाँ  तीन दिवसीय  95  20   
11  राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला, जमशेदपुर   प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी/सहकारिता प्रसार पदाधिकारी/वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी  दो दिवसीय  251  168   
12  बोकारो, कोडरमा, साहेबगंज, सरायकेला खरसाँवा, लातेहार, पलामू, सिमडेगा, प0 सिंहभूम  सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ  09.02.2026 से 05.04.2026   
13      कुल योगः  1779  1044   

इन सभी प्रशिक्षणार्थियों को झारखण्ड सहकारी अधिनियम 1935 (यथा संशोधित 2015), झारखण्ड स्वावलम्बी सहकारी अधिनियम 1996 (यथा संशोधित 2015), झारखण्ड सोसाइटी नियमावली 1959, अंकेक्षण, कम्प्यूट्राईजेशन आॅफ लैम्पस/पैक्स, लघु वित्त, डिपोजिट मोबलाइजेशन, सहकारी समितियों से संबंधित/कर/जी0एस0टी0 का सिद्धान्त (Fundamentals of GST/Taxes of Co-operative Societies) एवं सहकारी समितियों का संघ से सम्बद्धता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

Main Menu