पैक्स कंप्यूटरीकरण: आठ जिलों के 142 पदाधिकारियों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न
खूँटी: सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र (CTC), फूदी (खूँटी) में केन्द्रीय प्रायोजित योजना "Computerization of PACS" के तहत आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मनीषा तिर्की (Lecturer, CTC) द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 08 जिलों (राँची, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, चतरा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम) के कुल 142 लैम्पस/पैक्स के सचिवों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में सिस्टम इंटीग्रेटर (SI) टीम की ओर से श्री संतोष कुमार (Dy. Chief Associate), अमन कुमार, दीपक कुमार और रोहित शर्मा आदि उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया।
दो दिवसीय सत्र का विवरण:
• पहला दिन (Day 1): इस दिन ERP Module के अंतर्गत ERP- Benefits, Readiness, Responsibilities and Implementation process के बारे में बताया गया। इसके साथ ही Dummy Login का उपयोग करके निम्नलिखित मॉड्यूल्स की Theory और Practical ट्रेनिंग दी गई:-Membership Module,Deposit Module, Loan Module.
• दूसरा दिन (Day 2): दूसरे दिन Dummy Login के माध्यम से निम्नलिखित मुख्य विषयों और मॉड्यूल्स पर विस्तृत ट्रेनिंग दी गई:-Investment Module,Borrowings Module,Merchandise Module,Procurement (Theory/Practical),PDS,Asset,FAS,Governance,E-KYC Up-dation Process,FAQ & Ticketing Tool,Toll Free Number, Centralized and DCCB wise Roll of Call Centre,Team Deposit - Fixed Deposit, Recurring Deposite
प्रशिक्षण के दौरान पैक्स में सदस्य जोड़ने (Membership), मियादी जमा (Fixed & Recurring Deposit), ऋण (Loan), वाउचर एंट्री (Voucher Entry) के साथ अन्य सभी मॉड्यूल्स को बेहद सरल और विस्तृत रूप में समझाया गया।इस डिजिटल प्रशिक्षण के बाद अब सभी पैक्स और लैम्पस के कार्यों में अधिक पारदर्शिता और तेजी आएगी, जिससे स्थानीय किसानों और ग्रामीण सदस्यों को सीधा लाभ मिलेगा।



