Jharkhand State | Cooperative Training Centre (CTC), Ranchi

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) अंतर्गत 5 दिवसीय वैज्ञानिक लाह खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (SIDHKOFED), राँची द्वारा आयोजित वैज्ञानिक लाह खेती पर 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन दिनांक 13 जून 2026 को श्री राकेश कुमार सिंह, सचिव, SIDHKOFED की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 09 जून 2026 से 13 जून 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें राँची जिले के लापुंग एवं मांडर प्रखंड तथा खूंटी जिले के खूंटी एवं रनिया प्रखंड से कुल 97 कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैज्ञानिक एवं उन्नत लाह खेती तकनीकों, लाह फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, प्रसंस्करण तथा विपणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गईं। कृषकों ने प्रशिक्षण के प्रति विशेष रुचि एवं उत्साह प्रदर्शित करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, कृषकों को प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान एवं कौशल का प्रभावी उपयोग करने तथा वैज्ञानिक लाह उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से CTC फुदी, खूंटी में लाह टूलकिट का वितरण भी किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा वैज्ञानिक लाह खेती के माध्यम से उनकी आय एवं आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना था।

Main Menu