Jharkhand State | Cooperative Training Centre (CTC), Ranchi

सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र फुदी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) अंतर्गत 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र फुदी में आयोजित 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सिडकोफेड (SIDHKOFED) के तत्वावधान में कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुसार लाख (Lac) की वैज्ञानिक खेती हेतु टूलकिट 100% अनुदान (सब्सिडी) पर वितरित किए गए।

Main Menu