पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
18 सितम्बर 2026। निबंधक, सहयोग समितियाँ, झारखण्ड, राँची एवं संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, छोटानागपुर, राँची के निर्देशानुसार आज सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, फुदी में “Computerization of PACS” योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राँची जिले के विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष, सचिव एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पैक्सों के कम्प्यूटरीकरण, डिजिटल कार्यप्रणाली एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पैक्सों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता एवं तकनीकी क्षमता को बढ़ावा देना तथा सहकारी समितियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, फुदी में आयोजित यह कार्यक्रम पैक्सों के आधुनिकीकरण एवं डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



