Jharkhand State | Cooperative Training Centre (CTC), Ranchi

दिनांक 23.06.2026 को सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, फुदी (खूँटी) में झारखण्ड राज्य के सभी ज़िला सहकारिता पदाधिकारी हेतु तीन दिवसीय क्षमता वर्द्धन कार्यक्रम (23.06.2026-25.06.2026) का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 23.06.2026 को सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, फुदी (खूंटी) में झारखण्ड राज्य के सभी ज़िला सहकारिता पदाधिकारी हेतु तीन दिवसीय क्षमता वर्द्धन कार्यक्रम (23.06.2026-25.06.2026) का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला सहकारिता पदाधिकारियों के कार्य क्षमता, तकनीकी दक्षता एव समन्वय क्षमता मे वृद्धि करना है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाबार्ड एवं बर्ड कोलकाता के द्वारा Computerization of MPCS, Emerging Issuesin MPCS, Digitalization Audit & System Strengthening, Government Initiatives, Grain Storage Programme and Successful PACS Models,Pacs as Multi Service Centre (MSC) आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ निबंधक, सहयोग समितियाँ, झारखण्ड, राँची, उपायुक्त, खूँटी, उप विकास आयुक्त, खूँटी,प्राचार्य, सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, राँची के द्वारा किया गया, जिसमें नाबार्ड के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न जिलों से आए जिला सहकारिता पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Main Menu